स्पोर्ट्स डेस्क : ICC T20 world cup का 37वां मुकाबला आज वेस्ट इंडीज और इटली के बीच 11 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। ये ग्रुप सी का आखिरी मुकाबला होगा।इटली और वेस्टइंडीज पहली बार आमने सामने होंगे। अब तक वेस्टइंडीज अपने सार मुकाबले जीता है और पहली टीम बनी थी जो सुपर 8 के लिए क्वालफाइ की थी। अब वेस्टइंडीज की कोशिश होगी की वो बिना हारे टेबल टॉप करे और सुपर 8 के मुकाबलों की शुरुआत करे। वहीं इटली की टीम की यही सोच होगी की वो अपने टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ करे। फिलहाल हर मैच जीत कर वेस्टइंडीज टॉप पर है, और इटली की टीम अभी अपने तीन मुकाबलों में से केवल एक ही मुकाबला जीती है।
वेस्टइंडीज की बात करे तो इनकी टीम से हेटमाइर का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है, उन्होंने तीन मैचों में अब तक 133 रन बनाए हैं, और वेस्टइंडीज की ओर से टॉप स्कोरर में से एक हैं। वही टीम के लिए निकोलस पूरन भी लगातार अच्छा पर्फॉर्म कर रहे हैं। उनका ईडन गार्डन में भी अच्छा रिकॉर्ड रहा है। तो आज सबकि नजरें इनकी बल्लेबाजी पर भी होंगी। वहीं होल्डर टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं।
ओपनर जस्टिन मोस्का और बेंजामिन मैनेंटी इटली कि ओर से मुख्य बल्लेबाज होने वाले हैं, जिनपर सबकि नजरें टिकी होंगी। इटली के जीतने से तो कोई फरक नहीं पड़ेगा लेकिन फिर भी वो एक मुकाबले का टक्कर देना चाहेंगे। बेंजामिन मैनेंटी मिडल ऑर्डर में खेलते हैं, और अगर वो शुरुआत में आउट नहीं होते हैं तो वेस्टइंडीज के लिए थोड़ा खतरा बन सकता है। वहीं सबसे ज़्यादा जिसने विकेट लिए हैं वो क्रिस्चन जॉर्ज हैं, जो टीम के इस वक़्त के हाईएस्ट विकेट टेकर हैं। उन्होंने अब तक तीन में से पाँच विकेट लिए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग/जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड,अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स/शमार जोसेफ।
इटली: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैम्पोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिस्चन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, बेन मैनेंटी


