Wednesday, July 22, 2026

राजधानी रांची में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मर्सिडीज विवाद हुआ खत्म, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को कार और बाइक की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। आरोप है कि टक्कर के बाद कार चालक ने बाइक सवार युवक को अपनी कार के बोनट पर बैठा कर काफी दूर तक घुमाया और बाद में अपने फ्लैट पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कडरू निवासी युवक मवास अपने भाई को केंद्रीय विद्यालय, हिनू में छोड़कर हिंदपीढ़ी स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान राजेंद्र चौक के पास उसकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक ने कार रुकवाई और वाहन क्षतिग्रस्त होने की बात कहते हुए दो हजार रुपये की मांग की। युवक का कहना था कि दुर्घटना में उसकी बाइक का ब्रेक टूट गया है और वह घर कैसे पहुंचेगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच सड़क पर तीखी बहस शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन काफी देर तक विवाद शांत नहीं हो सका। इसी बीच युवक अचानक कार के बोनट पर बैठ गया। आरोप है कि इसके बावजूद कार चालक ने कार स्टार्ट कर दी और युवक को बोनट पर बैठा कर गाड़ी आगे बढ़ा दी। बताया जाता है कि कार तेज रफ्तार में चलाई गई। इससे संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। घटना के दौरान युवक अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाता रहा।

चालक ने नहीं रोकी कार

वायरल वीडियो में युवक कार चालक से बार-बार वाहन रोकने की अपील करता दिखाई दे रहा है, लेकिन कार नहीं रुकती। कई लोग कार के पीछे दौड़ते नजर आते हैं और शोर-शराबा करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया। आरोप है कि कार चालक युवक को लेकर अपने फ्लैट पहुंचा, जहां उसने अपने कुछ परिचितों को बुला लिया। वहां युवक के साथ मारपीट की गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुटने के बाद मारपीट बंद हुई। इसके बाद युवक ने अपने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

मामले में कार को डोरंडा थाना लाया गया। थाना परिसर में भी युवक और कार चालक के समर्थकों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलते ही कार चालक की ओर से कई लोग थाना पहुंचे, लेकिन वायरल वीडियो देखने के बाद वे लौट गए। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने कहा कि लिखित आवेदन मिलेगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों पक्ष से लिखित देने के लिए कहा है।

हालांकि काफी देर तक चली बातचीत और आपसी चर्चा के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। घायल युवक मवाज ख़ान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वकील ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए उनसे माफी मांगी। युवक ने कहा कि उन्होंने एक मुसलमान होने के नाते अपने पैगंबर साहब के बताए संदेश पर अमल करते हुए उन्हें माफ कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने आवश्यक जांच की बात भी कही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर