Wednesday, July 22, 2026

न्यूयॉर्क लग्जरी अपार्टमेंट सौदा मामले में टीना अंबानी से ED फिर करेगी पूछताछ, समन भेजने की तैयारी

न्यूज डेस्क : प्रवर्तन निदेशालय जल्द ही रिलांयंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी और पूर्वी अभिनेत्री टीना अंबानी को नया समन जारी करने जा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में उनसे दोबारा पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 68 वर्षीय टीना अंबानी को नौ फरवरी को जांच एजेंसी के सामने पेश होना था, लेकिन वह तय तारीख पर उपस्थित नहीं हुईं। इसके बाद अब ईडी उन्हें फिर से समन भेजने की तैयारी में है।

ईडी ने पुनीत गर्ग को किया गिरफ्तार 

मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित मैनहट्टन के एक लग्जरी अपार्टमेंट (कंडोमिनियम) की खरीद से जुड़े कथित पैसों के लेनदेन से संबंधित बताया जा रहा है। एजेंसी को शक है कि इस सौदे में इस्तेमाल की गई रकम के स्रोत को लेकर गंभीर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। इसी मामले में ईडी ने हाल ही में रिलायंस कम्युनिकेशंस के पूर्व प्रेसिडेंट पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया था।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन

गौरतलब है, कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी और वित्तीय गड़बड़ियों के मामलों की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। यह टीम करीब 40,000 करोड़ रुपये के कथित बैंकिंग और कॉर्पोरेट फ्रॉड की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईडी पिछले साल से अनिल अंबानी और उनके ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ जांच कर रही है। अब तक प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत तीन एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी हैं। एजेंसी करीब 12,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां पहले ही कुर्क (अटैच) कर चुकी है। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़ी कुछ और नई ईसीआईआर दर्ज कर सकती है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर