Wednesday, September 16, 2026

झारखंड निकाय चुनाव: 38 वार्ड में निर्विरोध चुने गए वार्ड पार्षद, चुनाव मैदान में अब 6,288 उम्मीदवार

रांची : 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर मेयर और वार्ड पार्षद के सभी उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्नों का आवंटन हो गया है, इसके साथ ही उम्मीदवारों की ओर से चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है. राज्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 16 निकायों के 38 वार्ड ऐसे हैं, जहां से वार्ड पार्षद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ है. एक ही प्रत्याशी के मैदान में होने के कारण निर्वाची पदाधिकारियों की ओर से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है.

इन निकायों के वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन

जिन नगर निकायों के वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, उनमें आदित्यपुर नगर निगम में दो, मेदिनीनगर नगर निगम में तीन, साहिबगंज नगर परिषद में पांच, दुमका नगर परिषद में दो, रामगढ़ नगर परिषद में एक, चक्रधरपुर नगर परिषद में तीन, मिहिजाम नगर परिषद में तीन, कपाली नगर परिषद में दो, गोड्डा नगर परिषद में एक जुगसलाई नगर परिषद में पांच, चतरा नगर परिषद के दो राजमहल नगर पंचायत में दो, चाकुलिया नगर पंचायत में तीन, हुसैनाबाद नगर पंचायत में एक, सरायकेला गनर पंचायत में एक, जामताड़ा नगर पंचायत में दो वार्ड सम्मिलित हैं।

मेयर व अध्यक्ष के उम्मीदवार

इससे पहले, महापौर व अध्यक्ष पद के 38 तथा वार्ड पार्षद के 191 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद महापौर तथा अध्यक्ष पद के लिए 560 तथा वार्ड पार्षद के लिए 5,766 प्रत्याशी यानी कुल 6,326 अभ्यर्थी शेष रह गए। इनमें से भी 38 वार्डों में निर्विरेाध निर्वाचन होने से वार्ड पार्षद के लिए 5,728 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

इस तरह, कुल 6,288 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 23 फरवरी को होनेवाले मतदान में होगा। बताते चलें कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 424 आवेदन रद हो गए थे। इनमें 76 नामांकन पत्र महापौर तथा अध्यक्ष पद के थे, जबकि 348 नामांकन पत्र वार्ड पार्षद के थे। महापौर व अध्यक्ष तथा वार्ड पार्षद के लिए क्रमश: 647 तथा 6,305 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर