Thursday, July 23, 2026

पलामू में तिहरे हत्याकांड का खुलासा: अंधविश्वास में दो भाइयों ने ली पड़ोसियों की जान

पलामू: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसड़ी गांव में हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दरअसल ‘डायन-बिसाही‘ के गहरे अंधविश्वास और पूजा-पाठ कराने के शक में इस खूनी खेल को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपी रविंद्र भुइयां और प्रमोद भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रविंद्र भुइयां (30) और प्रमोद भुइयां (26) ने अंधविश्वास के चलते अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक परिवार पर हमला किया था। आरोपियों को शक था कि पीड़ित परिवार ‘बिसाही‘ (टोना-टोटका) करता है, जिससे उनके परिवार को नुकसान हो रहा है। इसी सनक में उन्होंने धारदार कुल्हाड़ी से वार कर एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली थी।

इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम बनाई थी। जिसके तहत रविंद्र भुइयां को पांकी के कसमार गांव से, वहीं प्रमोद भुइयां को गुप्त सूचना के आधार पर दूसरे स्थान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई रक्त रंजित कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

अंधविश्वास बना कारण

जांच में यह बात सामने आई कि गांव में लंबे समय से इस बात को लेकर तनाव था। आरोपियों ने बताया कि उन्हें लगता था कि पीड़ित परिवार के कारण उनके घर में बीमारियां और परेशानियां आ रही हैं। इसी गलतफहमी ने हत्या जैसे जघन्य अपराध का रूप ले लिया। 

पलामू एसपी ने कहा कि पुलिस इस तरह की सामाजिक बुराइयों और उनसे उपजे अपराधों के प्रति बेहद सख्त है। साथ ही उन्होंने कहा कि अंधविश्वास के कारण समाज में ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं। दोषियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा ताकि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

खबरें और भी: चतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार 

इलाके में अब भी डर का माहौल

इस तिहरे हत्याकांड के बाद कुसड़ी गांव में सन्नाटा पसर गया था।  हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी के बाद तनाव में थोड़ी कमी आई है, लेकिन ग्रामीणों के मन में ‘डायन-बिसाही’ जैसी कुप्रथाओं को लेकर अब भी डर और भ्रम बना हुआ है। प्रशासन अब गांव में जागरूकता अभियान चलाने पर भी विचार कर रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर