महाराष्ट्र : जनवरी का नया सप्ताह शुरू होते ही दर्शकों की नजरें एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टिकी है। हर हफ्ते की तरह इस बार भी 19 से 25 जनवरी तक मनोरंजन की दुनिया में कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। थ्रिलर, एक्शन, रोमांस और साइंस पर आधारित कंटेंट का जबरदस्त मिश्रण इस हफ्ते दर्शकों का इंतजार कर रहा है।
हफ्ते की शुरुआत एक बड़ी हॉलीवुड फैंटेसी सीरीज से हो चुकी है। “अ नाइट ऑफ द सेवन किंगडम” जनवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स की दुनिया से जुड़ी हुई है, इसलिए फैंटेसी और एडवेंचर के शौकीनों के लिए यह खास मानी जा रही है।
21 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर “स्टील” वेब सीरीज रिलीज होगी, जिसमें मशहूर अभिनेत्री सोफी टर्नर मुख्य भूमिका में हैं। इसके ट्रेलर को पहले ही काफी सराहना मिल चुकी है। रोमांटिक ड्रामा पसंद करने वालों के लिए 22 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर “फाइन्डिंग हर ऐज” स्ट्रीम होगी, जिसे हल्की-फुल्की भावनात्मक कहानी बताया जा रहा है।
सिनेमाघरों की बात करें तो 23 जनवरी को सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होगी। इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उसी दिन जियो हॉटस्टार पर “स्पेस जेन : चंद्रयान” भी आएगी, जो इसरो के चंद्रयान मिशन की चुनौतियों और सफलता की कहानी दिखाएगी।हफ्ते का अंत प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म “द ब्लफ” से होगा, जो 25 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।


