Wednesday, September 16, 2026

कृति सेनन की बहन नूपुर की शाही शादी की हो रहीं तैयारियाँ

मनोरंजन : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों एक्टर धनुष के फिल्म साथ तेरे इश्क में नजर आ रही हैं। उनकी फिल्म इसबार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है। लेकिन कृति के पास इस बड़ी सफलता के अलावा भी एक और खुश होने की वजह है, जिस कारण कृति जश्न मनाने की तैयारी कर रहीं हैं। वो वजह है उनकी बहन नूपुर की शादी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक खबर आ रही है कि उनकी बहन नुपुर सेनन भी अपनी शादी की प्लानिंग कर रही हैं। वह सिंगर और एक्टर स्टेबिन बेन से शादी करने के लिए तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन इसी साल की सर्दियों में एक ग्रैंड शादी करना चाहती हैं, जो फेयरमोंट उदयपुर पैलेस में हो रही है। खबर है कि वे 8 और 9 जनवरी 2026 को एक बड़ा इवेंट प्लान कर रही हैं। सेरेमनी ज्यादातर प्राइवेट होगी लेकिन स्टार-स्टडेड होगी, जिसमें उनके परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के कुछ खास मेहमान ही शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि अभी डेकोर अरेंजमेंट और हॉस्पिटैलिटी की बातचीत चल रही है, जिससे खबरों को बल मिल रहा है। कहा जा रहा है कि सेरेमनी के पहले दिन, 8 जनवरी को मेहंदी और संगीत फंक्शन के साथ सेलिब्रेशन शुरू होगा और उसके अगले दिन शादी की मुख्य रस्में होंगी। हालांकि अब तक किसी की भी तरफ से कोई ऑफिशियल बयान या अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। सिंगर और एक्टर स्टेबिन बेन एक बेहतरीन सिंगर है, साहिबा, थोड़ा थोड़ा प्यार और रूला के गया इश्क जैसे हिट गानों के पीछे इनकी ही आवाज है। इस बीच, 30 साल की नूपुर बी प्राक के म्यूजिक वीडियो में एक वेलकम चेहरा हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि वह अगली बार एक बड़ी फिल्म में एंट्री करने की प्लानिंग भी कर रही हैं। वह टाइगर नागेश्वर राव में भी लीड स्टार के तौर पर नजर आई थीं।

उदयपुर लंबे समय से ग्रैंड शादियों के लिए भी सबसे पसंदी की जाने वाली जगहों में से एक बन गया है, जिसमें सबसे नई शादी एक NRI अरबपति परिवार की हुई, जिसमें शादी में बॉलीवुड के बड़े नामों को इनवाइट भी किया गया, जिसमें रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, करण जौहर, वरुण धवन और भी बहुत कुछ लोग शामिल हैं।
इससे पहले, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, रवीना टंडन और अनिल थडानी, नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय, श्रेया सरन और आंद्रेई कोसचीव, साथ ही ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने उदयपुर में शादी की।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर