Wednesday, July 22, 2026

बिहार चुनाव नतीजे पर बोले अखिलेश यादव, एनडीए की जीत है ‘चुनावी साज़िश’, आरजेडी सांसद ने लगाया ये आरोप

बिहार  :  बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने बिहार में एनडीए को मिल रही बढ़त का कारण एसआईआर को बताया है. इसके साथ ही उन्होंने इसे ‘चुनावी साजिश’ कहा है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी ‘दल नहीं छल’ है.

अखिलेश यादव ने कहा, “बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भांडाफोड़ हो चुका है.” उन्होंने कहा, “अब आगे हम ये खेल इनको नहीं खेलने देंगे. सीसीटीवी की तरह हमारा ‘पीपीटीवी’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा.”

आरजेडी सांसद ने लगाया ये आरोप

बिहार में जारी मतगणना के बीच आरजेडी सांसद मनोज झा ने आरोप लगाया कि मतगणना की प्रक्रिया धीमी है. उन्होंने यह भी दावा किया कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर समय से अपडेट नहीं किया जा रहा है. मनोज झा ने कहा, “क़रीब 60 से 70 सीटें बहुत ही लो मार्जिन में हैं. इनमें हमारा पूरा भरोसा है, यहां परिस्थितियां बदल सकती हैं. इसकी पूरी संभावना है.” रुझानों में एनडीए की बढ़त पर उन्होंने कहा, “बीजेपी जल्दबाज़ी में जश्न मना रही है. हमने शुरुआती रुझानों को बदलते और पलटते भी देखा है.”

बढ़त मिलने पर बोलीं मैथिली ठाकुर

बिहार विधानसभा चुनाव में अलीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर 17वें राउंड के बाद 8,693 वोटों से आगे चल रही हैं. रुझानों के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है. जिस दिन से मैंने राजनीति में क़दम रखा है उस दिन से ही मन में कोई संशय आया ही नहीं.” उन्होंने कहा, “मुझे अपने क्षेत्र के लोगों का बहुत प्यार मिला. मैं अब अगले पांच साल के लिए भी बिल्कुल रेडी हूं.”

बीजेपी नेता प्रेम कुमार का बयान

इससे पहले बीजेपी नेता और बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने बिहार में आए चुनाव परिणाम पर कहा कि बिहार में चुनाव संपन्न होने के बाद अगली चढ़ाई बंगाल पर होगी. समाचार एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा, “बिहार तो एक झांकी है और आगे बंगाल बाकी है. अगला पड़ाव बीजेपी का बंगाल में होगा और वहां पर हम सरकार बनाएंगे और वहां पर हम ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करेंगे. वहां पर जो जंगलराज आ गया है उससे वहां की जनता को मुक्त कराकर राम राज लाने का काम करेंगे.”

Also Read : विधानसभा उपचुनाव 2025: झारखंड के घाटशिला में जेएमएम आगे, जम्मू-कश्मीर की नगरौटा सीट पर बीजेपी की जीत

बिहार के एक और मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “हमें उम्मीद थी कि 170-175 सीट आएगी. हमें ये नहीं पता था कि कहां जाकर रुकेंगे. 2/3 से अधिक बहुमत हमें मिला है जनता को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद है. आने वाले समय में महादेव इतनी ताकत दें कि जो हमने वादा किया है उसको हम पूरा करें.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर