Tuesday, September 15, 2026

विधानसभा उपचुनाव 2025: झारखंड के घाटशिला में जेएमएम आगे, जम्मू-कश्मीर की नगरौटा सीट पर बीजेपी की जीत

देश : बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड समेत कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के विधानसभा उपचुनाव के नतीजे भी घोषित हो रहे हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक़ घाटशिला में जेएमएम उम्मीदवार व दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश चंद्र सोरेन 13वें राउंड के बाद 27977 वोटों से आगे चल रहे हैं. अब तक सोमेश चंद्र सोरेन को 71,343 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 43366 वोट मिले हैं. जेएलकेएम के उम्मीदवार रामदास मुर्मू को 13वें राउंड की गणना खत्म होने तक 9472 वोट मिले हैं. घाटशिला उपचुनाव में अभी भी सात राउंड की गिनती बाकी है.

इसी तरह पंजाब के तरन तारन से आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधु आगे चल रहे हैं. वहीं तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार नवीन यादव आगे चल रहे हैं. जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर उपचुनाव हुए जिसमें से नगरोटा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की देवयानी राणा जीत गई हैं. वहीं बड़गाम सीट पर जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं.

Also Read : बिहार सरकार के मंत्री और गया टाउन से बीजेपी उम्मीदवार प्रेम कुमार ने कहा- ‘बिहार तो एक झांकी है, बंगाल अभी बाकी है’

मिज़ोरम की डंपा सीट पर मिज़ो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार ने जीत हासिल कर ली है. राजस्थान के अंता से कांग्रेस, झारखंड के घाटशिला से झारखंड मुक्ति मोर्चा और ओडिशा की नुआपाड़ा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर