Monday, September 14, 2026

पलामू में पत्थर खदान में उत्खनन का विरोध करने वाले 103 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

झारखंड  :  झारखंड के पलामू जिले में लेस्लीगंज थानान्तर्गत रेवारातु में पत्थर खदान में उत्खनन के विरोध में कल बुधवार को हुई पुलिस के साथ झङप को लेकर एक सौ तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी । इनमें तीन नामजद और अज्ञात 50-50 महिला और पुरुष हैं । यह प्राथमिकी कार्यपालक दण्डाधिकारी संजीत कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर लेस्लीगंज थाना में दर्ज की गयी । इस मामले में कल रेवारातु में ग्रामीणों एवं पुलिस बल के बीच संघर्ष हुआ था, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे , इनमें दो को सिर पर गंभीर चोट आई थी ।

लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने बताया कि “अदालत के आदेशानुसार पुलिस बल उत्खनन को शुरू करने में सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त थी, तभी ग्रामीणों के एक उग्र समूह द्वारा अचानक पुलिस बल पर पत्थर फेंके जाने लगे, जिससे पुलिस बल को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। एसडीपीओ ने बताया कि “पुलिस ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट कुमार के आदेश के तहत ही लाठी चार्ज किया था । फिलहाल स्थिति नियंत्रित है । इस बीच, गुरुवार को कङी सुरक्षा प्रबंध के बीच गांव के निकटवर्ती पहाङ पर उत्खनन शुरू कर दिया गया ।

Also Read : बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 3 बजे तक 53.77% मतदान, बेगूसराय में सबसे ज्यादा और पटना में सबसे कम वोटिंग

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर