बिहार : निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक बिहार में 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस दौरान बेगूसराय जिले में सबसे अधिक 59.82 प्रतिशत वोट डाले गए हैं, जबकि पटना में सबसे कम 48.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं और मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
Highlights:
दोपहर 3 बजे का मतदान
- बेगूसराय : 59.82%
- गोपपुर : 50.07%.
- बक्सर : 51.69%
- दरभंगा : 51.75%
- गोपालगंज : 58.17%
- लखीसराय : 57.39%.
- खगड़िया: 54.77%.
- मधेपुरा : 55.96%
- मुंगेर : 52.17%
- मुजफ्फरपुर : 58.40%.
- नालंदा : 52.32%
- पटना : 48.69%.
- सहरसा : 55.22%
- समस्तीपुर : 56.35%
- सारण: 54.60%
- शेखपुरा : 49.37%
- सिवान : 50.93%
- वैशाली : 53.63%
इस चरण में कई बड़े नेताओं की किस्मत का फैसला EVM में बंद होगा। जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें राजद नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, जदयू विधायक अनंत सिंह, लोक गायिका और उम्मीदवार मैथिली ठाकुर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों का भविष्य भी दांव पर है।
Also Read : बिहार चुनाव 2025: दोपहर 1 बजे तक 42.31% मतदान, गोपालगंज में सबसे ज्यादा तो पटना में सबसे कम वोटिंग
चुनाव आयोग ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। महिला और दिव्यांग प्रबंधन वाले बूथों पर विशेष सुविधाएं दी गई हैं। ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं का जोश शहरों से अधिक देखा जा रहा है।
शाम तक मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की संभावना है, क्योंकि कई इलाकों में दोपहर बाद मतदाताओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है।


