Sunday, November 1, 2026

26 जुलाई को होने वाली 72वीं बीपीएससी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा अपरिहार्य कारणों से हुई रद्द

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग ने 26 जुलाई को होने वाली 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से शनिवार को जारी आवश्यक सूचना में बताया गया कि यह परीक्षा पहले 26 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित होनी थी। हालांकि, अपरिहार्य कारणों से परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इससे परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार रहेगा।

इसे भी पढ़ें : अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

आधिकारिक सूचना जारी

बीपीएससी की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट कहा गया है कि परीक्षा अब निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं होगी। आयोग ने बताया कि परीक्षा आयोजन की नई तिथि की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी। आयोग ने फिलहाल स्थगन का कारण विस्तार से नहीं बताया है। परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से जारी सूचना में केवल अपरिहार्य कारणों का उल्लेख किया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नई सूचना के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक माध्यमों पर नजर बनाए रखें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर