Wednesday, October 28, 2026

अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

न्यूज डेस्क : गुजरात के अहमदाबाद के महमूदपुरा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक लोग इस घटना में घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शहर के वस्त्रा क्षेत्र में रामोल-गतराद रोड पर स्थित महमूदपुरा टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया।

इसे भी पढ़ें : विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने स्काईरूट टीम को दी बधाई, कहा – देश के युवाओं को प्रेरित किया आपने

घटना की जानकारी मिलते ही अहमदाबाद के महापौर हितेश बारोट एवं मनपा के आयुक्त बच्छा निधि पानी भी मौके पर पहुंचे. महापौर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है, यह फैक्ट्री झोपड़ी जैसी जगह पर चल रही थी इसके कारण आग लगी बताई।

वहीं संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह ने बताया कि इस पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस रद कर दिया गया था इसके बावजूद अवैध तरीके से इसका संचालन हो रहा था। चीफ फायर ऑफिसर अमित डोगरे ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर