Thursday, July 23, 2026

बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट में जुड़े 7 लाख नए मतदाता, चुनाव आयोग ने दी जानकारी

कोलकाता : बंगाल में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. दो चरणों में मतदान होने हैं. पहले चरण के लिए प्रचार प्रसार 21 अप्रैल को थम जाएंगे. लेकिन वोटिंग से पहले वोटर लिस्ट में लाखों नाम जुड़ गये हैं. मतदाता सूची में बड़े पैमान पर बदलाव कर दिया गया है. वहीं वोटर लिस्ट में हुए बदलाव से बंगाल की राजनीति और भी गरमा गई है. जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई वोटर लिस्ट में लगभग 7 लाख मतदाता जोड़े गए हैं. हालांकि निर्वाचन आयोग ने नए जोड़े गए मतदाताओं की आयु या उनके संबंध में कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की है.

इसे भी पढ़ें : बैरकपुर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बनाए गए बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इन नए मतदाताओं में से लगभग 3.22 लाख मतदाता पहले चरण में मतदान करेंगे. जबकि शेष लगभग 3.88 लाख मतदाता दूसरे चरण में अपने मतधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इन नए मतदाताओं में से कितने ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे और जिनकी आयु अभी 18 वर्ष हुई है, और न ही इन मतदाताओं के संबंध में कोई अन्य विवरण दिया. निर्वाचन आयोग ने यह भी नहीं बताया कि मतदाता सूची में शामिल होने के लिए कितने फॉर्म-6 आवेदन प्राप्त हुए या उनमें से कितने आवेदन अस्वीकृत किए गए.

निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कुल आंकड़े मानदंडों के अनुरूप जारी किए गए हैं. विस्तृत आंकड़े तैयार हैं और आवश्यकता पड़ने पर बाद में साझा जाएंगे.’’ आयोग ने बताया कि राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या अब 6,82,51,008 है, जो न्यायाधिकरण के आदेशों के बाद नाम जोड़े जाने पर बढ़ सकती है. बंगाल में पहली बार एसआईआर प्रक्रिया के बाद चुनाव हो रहे हैं. इस प्रक्रिया के दौरान तीन चरणों में अब तक 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर कर दिये गये हैं.

इधर सुप्रीम कोर्ट ने बीते गुरूवार को अनुच्छेद 142 का हवाला देते हुए एक आदेश दिया कि पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए अपीलीय प्राधिकरण जिन लोगों की अपील पर 21 अप्रैल तक फैसला दे देंगे. वे अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि फैसले के दो दिन पहले ही मतदाता सूची में 7 लाख नाम जोड़ दिए गये हैं. बहरहाल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराया जा रहा है, पहले चरण के मतदान में 23 अप्रैल को 152 विधानसभा सीटों पर और दूसरे चरण के मतदान में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर