Wednesday, May 13, 2026

सीएम योगी के कैबिनेट मंत्रिमंडल विस्तार में 6 नए चेहरे शामिल होंगे, राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह

न्यूज डेस्क: योगी सरकार की आज बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार होगा. जिसमें 6 नए चेहरे शामिल होंगे, जबकि 2 मंत्रियों का प्रमोशन तय माना जा रहा है. यह योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार होगा, जिसका शपथ ग्रहण समारोह दोपहर के 3.30 बजे से राजभवन में होगा. शनिवार शाम सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की और उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों की सूची सौंपी.

योगी विस्तार में शामिल होंगे 6 नए चेहरे 

मंत्री पद में शपथ लेंगे यूपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और मनोज पांडेय कैबिनेट मंत्री बनेंगे.  इनके अलावा सुरेन्द्र दिलेर, हंलराज विश्वकर्मा, कृष्ण पासवान और कैलाश राजपूत राज्यमंत्री भी शपथ लेंगे. वहीं 2 मंत्रियों का प्रमोशन होगा. जिसमें सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल शामिल है. ये स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनेंगे.

भूपेंद्र सिंह चौधरी और मनोज पांडेय 

भूपेंद्र सिंह चौधरी पश्चिमी यूपी के प्रभावशाली जाट नेता और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है. इससे पहले वे योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री रहे, प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी के बाद उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा दिया था. वहीं उन्हें पश्चिमी यूपी के जाट नेता में गिना जाता है, इसके साथ ही वे गृहमंत्री अमित शाह के करीबी भी है.

मनोज पांडेय सपा के बागी विधायक मंत्री बनेंगे. ऊंचाहार से सपा के टिकट पर जीते मनोज ने तत्कालीन सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानक पर की गई टिप्पणी के बाद उन्होंने पाला बदला. मनोज सपा के वरिष्ठ नेता थे. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश ने उन्हें मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी थी.

इसे भी पढ़े: गिरिडीह में हाथी के हमले से एक महिला की मौत, परिजनों को दी गई मदद राशि

हंसराज विश्वकर्मा और सुरेंद्र दिलेर

यूपी विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा की अति पिछड़े वर्ग के बीच गहरी पैठ मानी जाती है. वे भाजपा के कार्यकर्ता और राम मंदिर आंदोलन में भी सक्रिय रहते है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी प्रबंधन में भी उनकी खास भूमिका रही है. वे वाराणसी के भाजपा जिला के अध्यक्ष भी है.

सुरेंद्र दिलेर सियासी परिवार से ताल्लुक रखते है 2024 में उनके पिता राजवीर सिंह दिलेर की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद बीजेपी ने खैर विधायक को हाथरस लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया. जिसके बाद खैर सीट पर उपचुनाव में पार्टी ने उन्हें कैंडिडेट बनाया. वहीं नवंबर 2024 में उपचुनाव में उन्होंने 38 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से सपा उम्मीदवार डॉ. चारु कैन को हराया था.

कैलाश सिंह राजपूत और कृष्ण पासवान

कैलाश सिंह राजपूत कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते है. वे लोधी राजपूत समुदाय से आते है और कन्नौज-कानपुर देहात क्षेत्र में बीजेपी के अनुभवी चेहरों में शुमार है. उन्हें कन्नौज और कानपुर देहात में लोधी राजपूत समुदाय का वर्चस्व माना जाता है.

फतेहपुर जिले की खागा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कृष्ण पासवान को भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है. वे दलित समुदाय से आते है और पार्टी उन्हें खासतौर पर इस विस्तार में जातीय संतुलन बनने पर जोर दे रही है.

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर