Thursday, July 23, 2026

ब्राउन शुगर और गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, 2 कार भी की गई जब्त

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर और गांजा के साथ चार युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से न केवल नशीले पदार्थ, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारें भी जब्त की गई हैं, जिनका उपयोग पुलिस की आंखों में धूल झोंककर नशा का सामान पहुंचाने के लिए किया जाता था। दरअसल नामकुम थाना पुलिस को नशीले पदार्थों की खेप पहुंचने की गुप्त जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम ने जांच कर इस गिरफ़्तारी को अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के ड्रग सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन युवकों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। पुलिस अब इस नेटवर्क के ‘मास्टरमाइंड’ और सप्लायरों तक पहुँचने के लिए जांच में जुटी है।

स्थानीय लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद नामकुम और आस-पास के स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन की सराहना की है, लेकिन साथ ही अपनी चिंता भी जाहिर की है। स्थानीयों ने पुलिस को उन दुकानों के बारे में भी जानकारी दी है जहां चोरी-छिपे गांजा और अन्य नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवा पीढ़ी को बचाने के लिए इन ‘चिन्हित दुकानों’ पर भी बुलडोजर जैसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर