Tuesday, November 3, 2026

आंध्र प्रदेश में बस-डंपर की टक्कर, आग में झुलसने से 14 यात्रियों की मौत, 23 अन्य घायल 

मरकापुरम: आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। रायवरम के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर की टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 14 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा

यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 6 बजे मरकापुरम जिले के रायवरम इलाके में हुआ। हरिकृष्णा ट्रैवल्स की एक बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के समय बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। अचानक लगी आग के कारण कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में 14 यात्रियों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

23 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

मरकापुरम के एसपी वी हर्षवर्धन राजू के अनुसार, इस हादसे में डंपर चालक समेत 23 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टक्कर के बाद लगी आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लग गया। स्थानीय लोगों और राहत टीमों ने मिलकर बचाव कार्य चलाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

यह भी पढ़ें: रांची : गेतलसूद डैम पर 100 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट तैयार, एक लाख घरों में मिलेगी बिजली

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि अभी विस्तृत जांच जारी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर