रांची : रांची के गेतलसूद डैम में बन रहा 100 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगभग तैयार हो चुका है। 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना के शुरू होते ही शहर के करीब एक लाख घरों को निर्बाध और जीरो कट बिजली मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना 172 एकड़ क्षेत्र में विकसित की गई है, जिससे राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों की बिजली समस्या में बड़ी राहत मिलेगी। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसके पूरा होते ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों पर केंद्र सरकार ने कहा, पर्याप्त है भंडार, नहीं बढ़ेंगी कीमतें
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री करेंगे लोकार्पण
नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने मंत्री से इसका लोकार्पण करने का आग्रह किया, जिस पर सहमति मिल गई है। इस परियोजना का प्रस्ताव दिसंबर 2021 में भेजा गया था, मार्च 2022 में स्वीकृति मिल गई थी। संजय सेठ ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। रांची वासियों को अब बिजली कटौती की परेशानी नहीं झेलनी होगी।


