Tuesday, November 3, 2026

दिल्ली: मालवीय नगर में आग की घटना में मारे गए 21 लोगों में 11 विदेशी नागरिक

नई दिल्ली : दिल्ली के मालवीय नगर इलाक़े की एक इमारत में आग लगने से अब तक कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है. दिल्ली सरकार के मुताबिक़, मारे गए लोगों में 11 विदेशी नागरिक हैं, जबकि 10 भारतीय हैं. सरकार के मुताबिक़, मृतकों के अलावा 23 विदेशी नागरिक और 14 भारतीय घायल भी हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : मालवीय नगर अग्निकांड की घटना पर पीएम मोदी और सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुःख, मुआवजे का किया ऐलान

डेटा में बताया गया कि पांच विदेशी नागरिक घायल अवस्था में हैं, जबकि 16 विदेशी नागरिकों की हालत गंभीर है. इनमें से 10 लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया है और छह का इलाज बगैर वेंटिलेटर के चल रहा है. इसके अलावा नेपाल के दो नागरिकों को डिस्चार्ज कर दिया गया है.

डेटा में यह भी बताया गया कि घायल हुए 11 भारतीय नागरिकों में दिल्ली पुलिस के 10 जवान भी शामिल हैं. इसके अलावा तीन भारतीयों की हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि उन्हें वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर