Wednesday, July 22, 2026

मालवीय नगर अग्निकांड की घटना पर पीएम मोदी और सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुःख, मुआवजे का किया ऐलान

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह होटेल लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने की घटना में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग किचन के रास्ते फैली जो ऊपरी फ्लोर तक पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने राहत-बचाव अभियान में 30 से 35 लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल भेजा, इनमें से कई धुएं और आग की चपेट में आ गए थे.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी आग, 20 लोगों की मौत की आशंका

दिल्ली की सीएम ने जताया दुःख

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति व साहस मिलने की प्रार्थना करती हूं.”

पीएम ने जताया दुःख, किया मुआवजे का एलान

मालवीय नगर में हुए हादसे में पीएम मोदी ने शोक जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया है और मुआवजे का भी एलान किया है। पीएम इंडिया के एक्स से पोस्ट किया गया है, ‘दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई जानमाल की हानि बेहद दुखद है। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’

राहुल गांधी ने भी जताई संवेदना

मालवीय नगर की हृदयविदारक घटना पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है, ‘दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोकाकुल परिजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वो राहत और बचाव कार्य में हर संभव योगदान दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।’

रक्षा मंत्री ने जताया शोक

दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

सीएम हेमंत सोरेन ने भी जताया दुःख

इधर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया में एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, “दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल में आग लगने से लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर