Wednesday, November 4, 2026

असम, केरल और पुदुचेरी के 296 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

न्यूज डेस्क : असम विधानसभा की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी की 30 सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं. दो राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश की इन सभी 296 सीटों के लिए एक चरण में ही मतदान हो रहा है. चुनाव आयोग की ओर से जारी ताजा जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक असम में 17.87%, केरल में 16.23% और पुदुचेरी में 17.41% वोटिंग हुई है.

असम में इस साल हुए स्पेशल रिवीजन के बाद जो फ़ाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई है, जिसमें 2 करोड़ 49 लाख से ज़्यादा वोटर हैं. इस फ़ाइनल वोटर लिस्ट में 1 करोड़ 24 लाख 82 हज़ार 213 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 1 करोड़ 24 लाख 75 हज़ार 583 महिला वोटर हैं. इसके अलावा राज्य में 343 थर्ड-जेंडर वोटर भी हैं.

इसे भी पढ़ें : नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद की लेंगे शपथ, BJP में नए सीएम को लेकर हलचल हुई तेज

राज्य में इस बार का चुनावी मुक़ाबला पार्टी चिन्हों के अलावा मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के चेहरे पर लड़ा जा रहा है. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा अपनी पुरानी सीट जालुकबाड़ी से चुनाव लड़ रहे हैं, गौरव गोगोई जोरहाट सीट से उम्मीदवार हैं. चुनाव आयोग ने राज्यभर में मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतज़ाम किए हैं.

पीएम मोदी ने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीनों प्रदेशों के मतदाताओं से बड़ी संख्या में बाहर आकर लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिला मतदाताओं से लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर वोट देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर