Wednesday, October 7, 2026

बेंगलुरु में 8 अक्टूबर को CJP का अगला प्रोटेस्ट, एक्टर प्रकाश राज भी होंगे शामिल

न्यूज डेस्क: मुंबई के शिवाजी पार्क के बाद अब सीजेपी बेंगलुरु में ‘चप्पल प्रोटेस्ट’ करने जा रहा है. सीजेपी के सहसंयोजक आशुतोष रांका ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि वो गुरुवार, 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में ‘चप्पल प्रोटेस्ट’ करने जा रहे है. इस विरोध प्रदर्शन से पहले सीजेपी वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ यानि SIR पर एक ‘पीपल्स ट्रिब्यूनल’ जिसको pp आसान भाषा में जन अदालत कहते है आयोजित करेगी.

इसे भी पढ़ें : Ramayana की रिलीज से पहले नमित मल्होत्रा के ऑफिस पर IT रेड, विदेशी लेन-देन से जुड़ा मामला

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में होगा प्रदर्शन

आशुतोष रांका ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, ‘बेंगलुरु के लिए गुरुवार का दिन काफी हलचल भरा रहेगा, फ्रीडम पार्क में सुबह 10.30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा’. आगे रांका ने बताया की ‘इस गुरुवार, 8 अक्टूबर को हम SIR पर आयोजित पीपल्स ट्रिब्यूनल में शामिल होंगे और उन कन्नड़ लोगों से बातचीत करेंगे जिनके नाम गलत तरीके से वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं.

‘चप्पल प्रोटेस्ट के बारे मे आगे रांका ने कहा कि पीपल्स ट्रिब्यूनल के बाद महिलाओं के समर्थन मे चप्पल प्रोटेस्ट किया जाएगा जो कि विरोध करने का एक तरीका है, उम्मीद है बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगें. इस प्रोटेस्ट में अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ एक्टर प्रकाश राज भी शामिल होंगें। इसके साथ ही युवा व सिविल सोसाइटी संगठनों का प्रतिनिधित्व भी करेंगे.

एक्टर प्रकाश राज ने लिखा

प्रकाश राज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘कॉकरोच, दीपके, आशुतोष, सौरव और सभी युवा संगठनों व सिविल सोसाइटी की ओर से ‘पीपल्स ट्रिब्यूनल’ (जन-अदालत) का आयोजन किया जा रहा है, इसमें राज्य भर से SIR के पीड़ित शामिल होंगे। आगे प्रकाश राज ने लिखा की ‘सभी नागरिकों से अपील है कि वे हमारे लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में हिस्सा लें, कल, 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में हमारे साथ जुड़ें’.

SIR को लेकर प्रोटेस्ट

सीजेपी समेत कर रहे संगठन कि मांग है कि SIR के दौरान जिनके भी नाम गलत तरीके से काटें गए हैं, उसको रद्द किया जाए और वोटर लिस्ट मे उनका नाम वापस जोड़ा जाए। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा भी दें। 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर