न्यूज डेस्क : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में मंगलवार सुबह एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने की हुई घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि सात अन्य मजदूर घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घटना पार्थ पालयम गांव के पास गुमिडिपुंडी SIPCOT इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में हुई। तिरुवल्लूर पुलिस के अनुसार, मरने वाले की पहचान बिहार के रहने वाले रवि रंजन के तौर पर हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट का इनकार
फैक्ट्री में लगी आग
घायल मजदूर बिहार और मध्य प्रदेश के
पुलिस के अनुसार बिहार और मध्य प्रदेश के रहने वाले चार घायल कर्मचारियों भूषण कुमार, ओम कुमार, रंजीत कुमार और सिंबर सिंह को इलाज के लिए गुमिडिपुंडी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिहार के ही रहने वाले तीन अन्य कर्मचारियों राजा बाबू, रणवीर कुमार और फ्रेंड्स कुमार को चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के एक प्राइवेट अस्पताल में भेजा गया। एक और कर्मचारी प्रिंस कुमार जो इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हें बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।


