Tuesday, November 3, 2026

पाकुड़ में मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के लिए कार्यालय का चक्कर लगाती रही महिलाएं

न्यूज डेस्क: पाकुड़ में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने वाली दर्जनों महिलाएं लगातार कार्यालय का चक्कर काट रही हैं. जहां लाभुक महिलाओं में प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोशित नजर आ रही है. उनका कहना है कि पिछले 2 महीनों से खाते में राशि नहीं आई है. जिसे लेकर अधिकारियों ने कागजात सत्यापन के लिए अंचल कार्यालय जाने के कहा. जहां पहुंचने पर उन्हें वापस भेज दिया गया.

कार्यालय के चक्कर काटती रही महिलाएं

महिलाएं सत्यापन के लिए कार्यालय पहुंची, लेकिन अधिकांश महिलाओं को यह कहकर वापस भेज दिया गया कि जनगणना कार्य के कारण सभी अधिकारी और कर्मी व्यस्त हैं. जिसे लेकर महिलाओं ने कहा कि, अगर उनके डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई नहीं हुए तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा, जिस वजह से उन्हें सामाजिक सुरक्षा कार्यालय जाना पड़ा. लेकिन, वहां उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई. इस मामले को लेकर सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निदेशक कांति रश्मि ने कैमरे पर  यह कहने से मना किया कि हम बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं. इसका जवाब जिला के उपायुक्त देंगे.

इसे भी पढ़े: धनबाद में युवक की बेरहमी से हत्या, सभी पहलुओं को लेकर जांच में जुटी पुलिस

समस्याओं का जल्द होगा समाधान 

कैमरे के पीछे कहा गया कि राज्य सरकार ने जिले में मंईयां सम्मान योजना के करीब 1 लाख 55 हजार लाभार्थियों के लिए 2 महीने की राशि जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है. सत्यापन का काम 8-10 दिनों में पूरा किया जाएगा, जिसके बाद राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की लाभुकों के कागजातों का सत्यापन अंचल कार्यालयों के कर्मी कर रहे हैं. आखिर महिलाओं को परेशानी क्यों हो रही है, इसकी जानकारी ली जाएगी और समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर