Thursday, October 29, 2026

धनबाद में युवक की बेरहमी से हत्या, सभी पहलुओं को लेकर जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क: धनबाद के झरिया क्षेत्र में भौरा ओपी अंतर्गत कालीमेला स्थित लाल बंगला छठ घाट के पास एक युवक का शव मिला. जिसने बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. प्रथम दृष्टया मामला धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने का लग रहा है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया. वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है. बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई. मृतक की पहचान होरलाडीह नंबर- 3 निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद अंसारी के रूप में हुई है.

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

परिजनों के अनुसार, रविवार को अपने दोस्त अमित के साथ जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन अगले ही दिन उसकी हत्या की खबर मिली. घटना की जानकारी उन्हें एक मोबाइल तस्वीर के माध्यम से मिली थी. जिसे देखने के बाद वे तत्काल घटनास्थल पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान दिलशाद के रूप में हुई है. उनका आरोप है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

इसे भी पढ़े: अमीन ने नाम सुधारने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने घूस लेते रंगे हाथो दबोचा

सभी पहलुओं पर जांच जारी

पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल बरामद की है, जिसे जांच के दायरे में रखा गया है. फिलहाल पुलिस हर पहलूओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात से पहले दिलशाद किन लोगों के संपर्क में था. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट के आधार पर हत्या के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते है. पुलिस ने कहा जल्द ही आरोपियों को धर दबोचा जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर