Wednesday, July 22, 2026

नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम से अब क्या कहा?

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले में एक बार फिर सरकार की आलोचना की है. राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “नीट 2024 का पेपर लीक हुआ. परीक्षा रद्द नहीं हुई. मंत्री ने इस्तीफ़ा नहीं दिया. सीबीआई ने जांच बिठाई. एक कमेटी बनी.” नीट 2026 की परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक और धांधली के आरोपों के बाद 12 मई को यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी.

इसे भी पढ़ें : फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने कहा- दो साल तक तमिलनाडु के सीएम विजय को परेशान नहीं करना चाहिए

उन्होंने आगे लिखा, “नीट 2026 का पेपर लीक हुआ. परीक्षा रद्द हुई. मंत्री ने फिर इस्तीफ़ा नहीं दिया. सीबीआई फिर जांच कर रही है. एक और कमेटी बनेगी.” राहुल गांधी ने लिखा, “मोदी जी, देश आपसे कुछ सवाल पूछ रहा है- जवाब दो! बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? बार-बार इस ‘परीक्षा पे चर्चा’ पर आप चुप क्यों हैं? बार-बार फ़ेल हो रहे शिक्षा मंत्री को आप बर्ख़ास्त क्यों नहीं कर रहे हैं?”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर