Thursday, November 5, 2026

Welcome 2 the Jungle Review: अक्षय-सुनील-अरशद की कॉमिक टाइमिंग ने संभाली फिल्म

मनोरंजन डेस्क : वेलकम फ्रेंचाइजी का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। अपनी अलग तरह की कॉमेडी और यादगार किरदारों की वजह से ये सीरीज लोगों को पसंद आती रही है। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला अब फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी ‘वेलकम टू द जंगल’ लेकर आए हैं। फिल्म की शुरुआत में इसे ‘वेलकम 3’ के नाम से पेश किया गया है। स्टार्स से भरी ये मल्टीस्टारर फिल्म अनाउंसमेंट के दिन से ही सुर्खियों में थी। मेकर्स ने इसे प्योर एंटरटेनर कहा था और थिएटर में ये वादा काफी हद तक निभाती है।

इसे भी पढ़ें : ऑक्सीटोसिन मामले पर केंद्र का बड़ा एक्शन: जैक्सन लेबोरेट्रीज के दो राज्यों में मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द

कॉमेडी का फॉर्मूला: बेवकूफी + फिल्म के अंदर फिल्म

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की हंसी का बेस कैरेक्टर्स की मूर्खता, फिल्म के अंदर शूटिंग और अजीबो-गरीब सिचुएशन हैं। किरदार कई बार हद से ज्यादा नादान लगते हैं, पर वही नादानी दर्शकों को हंसाती है। सबसे राहत की बात – हंसी पैदा करने के लिए डबल मीनिंग डायलॉग या वल्गैरिटी का सहारा नहीं लिया गया है। बस एक सलाह – कहानी में लॉजिक तलाशने बैठेंगे तो मजा किरकिरा हो जाएगा। ये दिमाग लगाने वाली फिल्म नहीं है। उदय-मजनू नहीं, अब येड़ा अन्ना-रोमियो का राज वेलकम के दो आइकॉनिक कैरेक्टर उदय शेट्टी यानी नाना पाटेकर और मजनू भाई यानी अनिल कपूर इस बार नहीं हैं। उनकी जगह फ्रेम में आए हैं उनके भाई येड़ा अन्ना – सुनील शेट्टी और रोमियो – अरशद वारसी।

थिएटर में कैसी लगी ‘वेलकम टू द जंगल’?

फिल्म का म्यूजिक एंटरटेनिंग है। भोजपुरी हिट ‘पीठिया दबाए रानी’ का रीमिक्स और वेलकम की फेमस सिग्नेचर ट्यून माहौल बना देती है। इंटरवल में तलविंदर का ‘क्यों’ और एंड में ‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ प्रमोशनल ट्रैक हैं।

एक्शन डायरेक्टर अब्बास अली मुगल ने फाइट सीन्स को रियल टच दिया है। खासकर येड़ा अन्ना का हेलीकॉप्टर से उतरने के लिए गिड़गिड़ाना, राजीव का लेटकर गोली चलाना और फिर जंबू यानी कीकू शारदा व देव का उसे कॉपी करना। सिनेमेटोग्राफी कबीर लाल की है और उनका काम दमदार है। कुल मिलाकर ‘वेलकम टू द जंगल’ का दंगल फुल ऑन फनी है।

स्टार परफॉर्मेंस – कौन रहा हिट?

पूरी कास्ट में अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग टॉप क्लास है। भोजपुरी गाने से लेकर फिल्मी सीन में बाजी मारने वाले राजीव के रोल को उन्होंने बखूबी निभाया है। उनका एक अलग अंदाज भी देखने को मिलेगा।सुनील शेट्टी येड़ा अन्ना बनकर छा जाते हैं। अरशद वारसी जितनी देर स्क्रीन पर हैं, इम्प्रेशन छोड़ जाते हैं। करीब 20 साल बाद अक्षय-रवीना की जोड़ी फिर साथ दिखी है और ये जोड़ी देखकर मजा आ जाता है।रवीना टंडन यानी जोया के पास पावरफुल सीन्स हैं और वो उन्हें अच्छे से निभाती हैं।

आतंकी के रोल में जैकी श्रॉफ फिट बैठे हैं। फिल्म में एक डायलॉग है “मैं यहां क्यों हूं? ग्लैमर के लिए” – और जैकलीन वही ग्लैमर के लिए हैं। उनकी नादानी हंसाती है।दिशा पाटनी के हिस्से गाने ज्यादा आए हैं, डायलॉग कम। वो थोड़ी भावहीन लगीं और अक्षय के साथ उनकी केमिस्ट्री क्लिक नहीं कर पाई।रेटिंग: दिमाग घर रखकर जाएं, हंसकर लौटेंगे

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर