Sunday, November 1, 2026

हजारीबाग में POCSO कानून के दर्ज अलग अलग मामलों में 28 फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हजारीबाग: महिलाओं के विरुद्ध अपराध और POCSO अधिनियम के मामलों में फरार चल रहे आरोपितों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 6-7 जुलाई की रात जिलेभर में चलाए गए विशेष समकालीन छापेमारी अभियान में 28 फरार आरोपितों और वारंटियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से जिलेभर में फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें : JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तिथियों में हुआ बदलाव, 18 जुलाई के बदले इस दिन अब शुरू होगी परीक्षा

30 विशेष टीमें गठित

बताया जा रहा है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से जिले के सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों ने किया। इसके लिए थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 30 विशेष टीमों का गठन किया गया, जिनमें 107 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।
रातभर चली सघन छापेमारी के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर POCSO और महिला उत्पीड़न के मामलों में फरार 28 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर