Friday, October 30, 2026

JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तिथियों में हुआ बदलाव, 18 जुलाई के बदले इस दिन अब शुरू होगी परीक्षा

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तिथियों में बदलाव किया है. 18 से 20 जुलाई तक होने वाली परीक्षा की तिथियां झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा की तिथियों के टकराव को देखते हुए बदली गई है, ताकि दोनों परीक्षाओं में अभ्यर्थी शामिल हो सकें.

जेपीएससी की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) अब 21, 22 और 23 जुलाई को आयोजित होगी. आयोग के अनुसार इस परीक्षा में प्ररांभिक परीक्षा में सफल हुए 2,204 अभ्यर्थी शामिल होंगे. प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम बीते 2 जुलाई को घोषित किया गया था.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को मिली ₹8 करोड़ की मंजूरी, 10 हजार लोग करेंगे मुफ्त तीर्थ यात्रा

बैकलॉग परीक्षा की तिथियां जारी

इधर जेपीएससी ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) बैकलॉग प्रतियोगिता परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी हैं. झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) बैकलॉग प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (विज्ञापन संख्या-06/2026) का आयोजन 25 से 27 जुलाई तक, जबकि झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) बैकलॉग प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-05/2026) का आयोजन 1 से 3 अगस्त तक होगा.

7 जुलाई को जारी हुआ था रिजल्ट

जेपीएससी ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) बैकलॉग प्रतियोगिता परीक्षा-2025 परीक्षा का परिणाम 7 जुलाई को जारी किया था और सफल अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन मंगवाए हैं. इसके साथ ही  जेपीएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई अपरिहार्य परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो परीक्षा कार्यक्रम में आवश्यक बदलाव किया जा सकता है. ऐसे में अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर