Sunday, November 1, 2026

विराट कोहली करेंगे टेस्ट में वापसी ? विराट के जवाब ने सबको किया हैरान

खेल डेस्क: रविवार को रांची के JSCA स्टेडियम में खेले गए वनडे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर रोमांचक ढंग से 17 रन से जीत दर्ज की और इस जीत में विराट कोहली की एक बड़ी भूमिका रही. मैच में विराट कोहली ने रिकार्ड 52वां वनडे शतक लगाते हुए 135 रन बनाए. और इस मैच में उन्हे मैन ऑफ द मैच भी मिला। मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जब हर्षा भोगले ने विराट कोहली से पूछा कि इस विराट पारी के बाद क्या टेस्ट मैचों में उनकी एक बार फिर से वापसी होगी… इस सवाल का जबाब विराट ने क्या दिया, यह हम आपको बाद में बताएंगे लेकिन पहले आपको यह बताते हैं कि आखिर यह अटकलें लगनी क्यों शुरू हुई कि विराट कोहली की टेस्ट फॉर्मेट में वापसी हो सकती है.

दरअसल पिछले एक- सवा साल में हुए टेस्ट मैचों व सीरिज में भारत का प्रदर्शन, जिसमें भारत को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। साल 2024 में अक्टूबर महीने में न्यूज़ीलैंड की टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरिज खेलने भारत आई. सीरीज में भारत को 0-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा, पिछले डेढ़-दो दशकों में यह पहला मौका था, जब भारत अपने ही घर में पहली बार किसी सीरिज में कोई टेस्ट मैच नहीं जीत सका। फिर अगले महीने यानी नवंबर 2024 में भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई, जहां पाँच टेस्ट मैचों की सीरिज में भारत को 1-3 हार का सामना करना पड़ा. यानी केवल तीन महीनों में 8 टेस्ट मैचों में केवल एक जीत भारत को नसीब हुई। और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरिज में मिली करारी हार ने यह भारत को घर के शेर के चर्चित मुहावरे से भी दूर कर दिया है।
हालात ऐसे हो गए हैं कि पहले दो टेस्ट चैंपियनशिप में आसानी से फाइनल तक पहुंचने वाली टीम इंडिया तीसरे चैंपियनशिप में मामली अंतर से चूकी, तो 2027 में होने वाले टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की पहुंचने की संभावना न के बराबर हो गई है। सवाल गौतम गंभीर के कोचिंग को लेकर भी उठने लगे हैं. यही कारण है कि महज छह महीने पहले ही अचानक टेस्ट को अलविदा कह देने वाले विराट कोहली की टेस्ट में वापसी के कयास लगने लगे हैं. नजरें एक दम से किंग कोहली पर हैं, की क्या वो टेस्ट में वापसी कर भारतीय टीम को वो मजबूती दे सकते है, जिसकी कमी शायद टीम में है।
अब आपको बताते हैं कि विराट कोहली ने क्या कहा, जब उनसे वापसी का सवाल पूछा गया, मौका था रांची वनडे मैच के बाद हुए मैच प्रेजेंटेशन का, चर्चित कमेंटेर हर्षा भोगले ने यह सवाल कोहली के सामने रख दिया तो उन्होंने बेहद नपे तुले शब्दों में कहा, “ कि वह अब सिर्फ वनडे क्रिकेट पर ध्यान देंगे और टेस्ट क्रिकेट में वापसी की कोई योजना नहीं है। आप एक फॉर्मेट में खेलते हैं और क्या आगे भी ऐसा ही रहने वाला है? इस पर कोहली ने कहा- हां और यही आगे भी रहने वाला है। मैं सिर्फ एक फॉर्मेट खेल रहा हूं। अब हर्षा भोगले ने ये सवाल इसलिए किया क्योंकि वो चाहते थे की कोहली ये कह दे की मै टेस्ट वापिस खेल सकता हूँ। पर विराट के शब्दों से साफ था की वो क्या चाह रहे हैं।

37 वर्षीय कोहली ने आगे ये भी कहा कि इतने लंबे करियर के बाद उनके लिए सबसे जरूरी है कि वे वही खेलें जिसमें उनका शरीर और दिमाग पूरी तरह तैयार हो मजबूत हो । प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “अगर आपने 300 एक दिवसीय मैच खेले हैं और पिछले 15-16 सालों में इतनी क्रिकेट खेली है, और जैसा मैंने कहा अगर आप खेल में बने रहते हैं और जानते हैं कि प्रैक्टिस के दौरान, बिना ब्रेक के डेढ़ दो घंटे तक आप खेलते हैं, आप गेंद को हिट कर रहे हैं तो आपको पता होता है कि आपके रिफ़्लेक्सेस बने हुए हैं, आप लंबे समय तक बैट करने की क्षमता रखते हैं.”
और हां मैं समझता हूं कि फ़ॉर्म में थोड़ी गिरावट थी… आप खेल को देखते हैं और फ़ॉर्म को फिर से हासिल करने की कोशिश करते हैं… लेकिन जबतक आप अच्छा खेलते हैं… मुझे लगता है कि इस वक़्त जो मेरे पास अनुभव है…. मेरे लिए शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से तैयार रहना और खेल के प्रति उत्साह बना रहना महत्वपूर्ण है.
हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी खबर आई थी कि बीसीसीआई विराट कोहली और रोहित शर्मा से टेस्ट रिटायरमेंट खत्म कर वापसी को लेकर कोई बातचीत कर रहा है, खासकर भारत की लगातार घरेलू टेस्ट सीरीज में हार के बाद, तो इसके जबाब में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन सभी अटकलों और उठ रहे सवालों को खारिज कर दीया था. दरअसल दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में हार के बाद ऐसी चर्चा थी कि बीसीसीआई टेस्ट खेलने के लिए कोहली को मनाने की कोशिश करेगा। लेकिन इन रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए साफ कह दिया कि, ‘विराट कोहली को लेकर जो बात फैलाई जा रही है वह सिर्फ अफवाह है। इस बारे में उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है। ऐसी खबरों पर ध्यान न दें।
इधर विराट कोहली के खेल को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटर्सन ने एक्स पर लिखा, “मैं हमेशा मीडिया या सोशल मीडिया में पढ़ी हुई हर बात पर भरोसा नहीं करता. लेकिन अगर इसमें आधा भी सच है कि विराट और रोहित दोनों फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलने पर विचार कर रहे हैं, तो इसे बहुत बहुत गंभीरता से लेना चाहिए. टेस्ट क्रिकेट का अस्तित्व इस समय बड़ी बहस का मुद्दा है और अगर खेल के सबसे बड़े सितारे इसे फिर से खेलना चाहते हैं, तो उन्हें ज़रूर खेलना चाहिए.”

हालांकि सूत्रों का ये भी कहना है की साउथ अफ्रीका और भारत के इस तीन दिवसीय वन डे सीरीज के बाद bcci एक मीटिंग करने वाली है, और मीटिंग दरअसल विराट और rohit के करियर को लेकर होने वाली है। क्योंकि कोहली और रोहित दोनों अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं और टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उनके अनुभव का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। और ये भी बता दें की अगले साल 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा को ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गय़ा है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर