Sunday, November 1, 2026

देवघर में डीसी एवं एसपी JTET परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा हुई संपन्न

देवघर : जिले में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। इसे लेकर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान आरएल सराफ स्कूल, रेड रोज, आर. मित्र, संत फ्रांसीस और देवघर कॉलेज सहित जिले के कई प्रमुख परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में पपरवाटांड छठ घाट पर अतिक्रमण का महिलाओं ने किया विरोध, उखाड़ा खूंटा

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा कार्य में तैनात सभी केंद्र अधीक्षकों, दंडाधिकारियों, उड़न दस्ता दल (फ्लाइंग स्क्वाड) के दंडाधिकारियों और पुलिस बल के जवानों को संयुक्त जिला आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित व अनुपस्थित परीक्षार्थियों के आंकड़ों की जानकारी ली।

उन्होंने कंट्रोल रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। दो पालियों में संपन्न हुई इस परीक्षा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के अलावा उपायुक्त ने जिला कोषागार कार्यालय में बनाए गए वज्र गृह (स्ट्रांग रूम) सेंटर का भी औचक निरीक्षण किया तथा वहां तैनात संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को सुरक्षा व प्रबंधन को लेकर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर