Sunday, November 1, 2026

झारखंड : लातेहार में होमगार्ड के नामांकन के लिए विज्ञापन जारी, गढ़वा में दिसंबर में होगी होमगार्ड नियुक्ति परीक्षा

रांची : झारखंड के लातेहार में जिला प्रशासन की ओर से गृह रक्षक यानी होमगार्ड की बहाली को लेकर आधिकारिक विज्ञापन संख्या-01/2026 जारी कर दिया गया है. जिले के विभिन्न प्रखंडों में ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों महिला एवं पुरुष के पदों पर नामांकन के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. ग्रामीण गृह रक्षक तथा शहरी गृह रक्षक के लिए ऑनलाइन आवेदन विहित प्रपत्र में अलग-अलग जमा किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : न्याय मांगने पहुंची महिला से दुष्कर्म मामले से झारखंड शर्मसार, राज्य में रक्षक ही बने भक्षक : नीरा यादव

  • ग्रामीण गृह रक्षक (कुल 446 पद): लातेहार में 33, चंदवा में 38, बालूमाथ में 32, बारियातू में 36, हेरहंज में 50, मनिका में 30, बरवाडीह में 39, महुआडांड़ में 37, गारू में 41 तथा सरयू प्रखंड में 110 रिक्तियां शामिल हैं. कुल ग्रामीण पदों में 225 पुरुष और 221 महिलाओं के लिए पद हैं
  • शहरी गृह रक्षक (कुल 11 पद): शहरी तकनीकी के अंतर्गत 6 पद (3 पुरुष, 3 महिला) तथा शहरी गैर तकनीकी के अंतर्गत 5 पद (3 पुरुष, 2 महिला) आरक्षित हैं.

इन दोनों ही कोटियों (ग्रामीण व शहरी) में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा महिलाओं के लिए कर्णंकित पदों में से 5 प्रतिशत पद अर्हता प्राप्त तलाकशुदा, परित्यक्ता या विधवा महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. वाहिनी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आवश्यकतानुसार कर्तव्य पर प्रतिनियुक्ति के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित दर पर भत्ता भुगतान देय होता है. यह कोई वैतनिक सरकारी नौकरी या आजीविका का माध्यम नहीं है, इसलिए केवल राष्ट्र की सेवा निस्वार्थ भाव से करने के लिए तत्पर उम्मीदवार ही इसमें आवेदन करें.

वहीं दूसरी ओर गढ़वा जिले में पहले भरे गए ऑनलाइन आवेदनों की प्रविष्टि सूची जारी कर उस पर दावा -आपत्ति आमंत्रित की गई है. जिला चयन समिति गढ़वा द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में गृह रक्षक नव-नामांकन हेतु विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत 26 दिसंबर 2025 से 24 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे. प्राप्त आवेदनों को कंप्यूटर में एंट्री करने के बाद समिति के निर्देशानुसार सभी आवेदनों को गढ़वा जिले की आधिकारिक वेबसाइट ⁠पर प्रखंडवार जारी कर दिया गया है.

अगर जारी सूची में किसी अभ्यर्थी को उनके द्वारा भरे गए आवेदन और संलग्न प्रमाण पत्र के मुताबिक कोई अंकीय या टाइपिंग मिस्टेक नजर आती है, तो वे 01 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 अपराह्न 5 बजे तक साक्ष्य सहित अपना दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. दावा-आपत्ति केवल प्रखंडवार निर्धारित ई मेल आईडी के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी. अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का दावा या आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा. जिला समादेष्टा झारखंड गृह रक्षा वाहिनी गढ़वा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद योग्य अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा, लिखित, तकनीकी एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2026 के प्रथम सप्ताह में संभावित है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर