Wednesday, July 22, 2026

धनबाद में अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, कारोबारी ने की बमबाजी

न्यूज डेस्क: धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर में ग्रामीणों ने अवैध खनन के विरोध में मोर्चा खोल दिया. गांव की मुखिया प्रेमलता कुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अवैध मुहाने पर धावा बोला और हजारों की संख्या में बोरे में कोयला जमा किया था. इस दौरान कोयला कारोबारी ने बम फोड़कर दहशत फैलाने का प्रयास किया. वहीं ग्रामीणों ने मोके पर जमकर उत्पाद मचाया.

कारोबारी ने दहशत के लिए की बमबाजी

ग्रामीणों ने कहा कि कोयला खनन एक दिन ग्रामीणों के अस्तित्व को ही मिटा देगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भू धंसान की घटना से लोगों का जीवन जोखिम में है. पुलिस-प्रशासन को अविलंब अवैध कोयला खनन पर रोक लगाना चाहिए. अवैध कोयला कारोबारी जिस तरह से जमीन के नीचे से कोयला निकाल रहे हैं कभी भी सोनारडीह के टंडाबारी जैसा ही हम लोगों के साथ होगा.

वहीं अवैध मुहाने पर धावा बोलने से अवैध कोयला कारोबारियों बौखला गया और  लोगों के बीच दहशत फैलाने के लिए बम फोड़ने लगा. इस घटना से ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए और उन्होंने मजदूरों के ढोने वाली ऑटो को तोड़-फोड़ दिया.

इसे भी पढ़े: झारखंड में आज से भीषण गर्मी का कहर शुरु, कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

शिकायत पर अवैध उत्खनन पर लगी रोक

जिसके बाद अवैध मुहाना को बंद कराने गए आक्रोशित ग्रामीणों सीधे रामकनाली ओपी पहुंचे. जहां उनकी पुलिस जवानों के साथ तीखी बकझक हुई, जिससे वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया. वहीं काफी देर तक ओपी परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही. इसकी सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी अलीशा कुमारी मौके पर पहुंचीं और मामले को शांत कराने का प्रयास किया और मामले को शांत कराया. जिसके बाद ग्रामीणों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अवैध उत्खनन पर रोक लगा दिया है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर