Saturday, October 31, 2026

बांकीपुर उपचुनाव में वीणा मानवी का नामांकन रद्द, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की पार्टी जेजेडी की थी उम्मीदवार

पटना : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफ़े से खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में पूर्व मंत्री व लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल को बड़ा झटका लगा है. पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है.

मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान नामांकन पत्र में त्रुटि पाए जाने के कारण निर्वाची पदाधिकारी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया. इससे पहले सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन पटना पुलिस ने वीणा मानवी को एक पुराने धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया था. हालांकि, बाद में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांगी माफ़ी

14 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द

वीणा मानवी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी प्रिय किन्नर समेत कुल 14 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया गया है. वीणा मानवी के नामांकन रद्द होने की जानकारी मिलते ही तेज प्रताप यादव पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे. वह पूरे मामले की जानकारी लेने पहुंचे थे. इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी से मुलाकात करने के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा. इस मौके पर तेज प्रताप यादव ने कहा, “हमारी उम्मीदवार जीत रही थीं, इसलिए साजिश के तहत नामांकन रद्द किया गया/”

वीणा मानवी के अलावा बीजेपी की ओर से पहले बनाए गए उम्मीदवार अभिषेक कुमार, निर्दलीय अनिता चौहान, उमेश कुमार, विनय कुमार झा, शिव गांधी, प्रियांशु राज, महेश कुमार, भोजपुरिया जन मोर्चा के गोरख राम, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के ऋषिकेश नारायण सिन्हा, लोहिया जनता दल के अभिषेक श्रीवास्तव, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राधेश्याम उर्फ राधेश्याम गुप्ता, राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राजीब रंजन सिन्हा, सोशलिस्ट पार्टी के नवीन तिवारी का भी नामांकन रद्द कर दिया गया.

बता दें कि वीणा मानवी पटना सिटी की रहने वाली हैं और वह कॉर्पोरेट सेक्टर से राजनीति में आई हैं. 48 वर्षीय वीणा मानवी फिलहाल मकान डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने साल 1999 में मगध विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर