Tech Desk: अगर आप WhatsApp पर फैमिली, ऑफिस, स्कूल, कॉलेज या दोस्तों के कई ग्रुप में जुड़े हैं, तो यह अपडेट आपके काफी काम आने वाला है. Meta ने WhatsApp Group Features के साथ ग्रुप चैट्स के लिए चार नए फीचर्स रोलआउट करने का एलान किया है. इन नए अपडेट्स के बाद जरूरी मैसेज हमेशा के लिए पिन किए जा सकेंगे, नए मेंबर्स के साथ बाद में भी चैट हिस्ट्री शेयर की जा सकेगी और ग्रुप में बातचीत पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी.
Highlights:
कंपनी का कहना है कि WhatsApp Group Features का मकसद नए और पुराने दोनों तरह के ग्रुप मेंबर्स का एक्सपीरियंस बेहतर बनाना है. अब अगर कोई नया सदस्य ग्रुप में जुड़ता है, तो उसे पुरानी जरूरी बातें समझने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी. वहीं जो लोग लंबे समय बाद ग्रुप खोलते हैं, उनके लिए भी जरूरी जानकारी ढूंढना आसान हो जाएगा.
WhatsApp Group Features में अब हमेशा के लिए पिन होंगे मैसेज
WhatsApp Group Features का सबसे बड़ा अपडेट मैसेज पिन करने को लेकर है. अभी तक WhatsApp ग्रुप में किसी मैसेज को सिर्फ 24 घंटे, 7 दिन या 30 दिन के लिए ही पिन किया जा सकता था. नए अपडेट के बाद यूजर्स किसी जरूरी मैसेज को हमेशा के लिए पिन कर सकेंगे. इसका मतलब है कि ग्रुप के जरूरी नियम, मीटिंग की जानकारी, नोटिस या किसी भी अहम सूचना को बार-बार भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वह तब तक सबसे ऊपर दिखाई देगी, जब तक उसे हटाया नहीं जाता.
WhatsApp Group Features से बाद में भी शेयर होगी चैट हिस्ट्री
WhatsApp Group Features का दूसरा बड़ा अपडेट उन लोगों के लिए है, जो किसी ग्रुप में बाद में जुड़ते हैं. पहले जब किसी को ग्रुप में जोड़ा जाता था, तभी उसके साथ चैट हिस्ट्री शेयर की जा सकती थी. अगर उस समय हिस्ट्री शेयर करना छूट जाता था, तो बाद में ऐसा नहीं किया जा सकता था. अब ग्रुप एडमिन या मैनेजर चाहें तो बाद में भी नए मेंबर के साथ हाल की चैट शेयर कर सकेंगे.
इसके लिए उन्हें उस मेंबर के नाम पर टैप करना होगा, जहां रीसेंट मैसेज शेयर करने का ऑप्शन मिलेगा. Meta का कहना है कि शेयर की गई चैट पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगी. यानी आपकी चैट सुरक्षित रहेगी और उसकी प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
अब मेंशन वाले मैसेज ढूंढना होगा आसान
अगर किसी बड़े ग्रुप में रोज सैकड़ों मैसेज आते हैं, तो कई बार अपने नाम से जुड़े मैसेज ढूंढना मुश्किल हो जाता है. इसी परेशानी को खत्म करने के लिए WhatsApp नया फिल्टर लेकर आया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स सिर्फ उन मैसेजेस को देख सकेंगे जिनमें उन्हें मेंशन किया गया है. इससे जरूरी बातचीत ढूंढने में समय भी बचेगा और कोई अहम मैसेज मिस भी नहीं होगा.
ग्रुप के लिए मिलेगा अलग स्टेटस फीचर
WhatsApp Group Features में एक और नया अपडेट ग्रुप स्टेटस फीचर है. इसकी मदद से यूजर किसी खास ग्रुप के लिए अलग स्टेटस शेयर कर सकेंगे. यह स्टेटस सिर्फ उसी ग्रुप के मेंबर्स को दिखाई देगा, जिसके लिए इसे पोस्ट किया गया है. बाकी लोगों को यह नजर नहीं आएगा. यह फीचर सामान्य WhatsApp Status की तरह ही काम करेगा. यानी फोटो या वीडियो 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएगा. ग्रुप के दूसरे सदस्य उस स्टेटस पर रिएक्ट भी कर सकेंगे और चाहें तो अपना स्टेटस भी जोड़ सकेंगे.
इन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
WhatsApp Group Features का फायदा खास तौर पर उन लोगों को होगा जो कई WhatsApp ग्रुप का इस्तेमाल करते हैं. ऑफिस टीम, स्कूल और कॉलेज ग्रुप, सोसायटी ग्रुप, फैमिली ग्रुप और बड़े कम्युनिटी ग्रुप में जरूरी जानकारी संभालना अब पहले से आसान हो जाएगा. हमेशा के लिए मैसेज पिन करने के बाद ग्रुप की जरूरी बातें हमेशा सबसे ऊपर दिखेंगी. नए मेंबर भी पुरानी चैट आसानी से समझ सकेंगे, क्योंकि अब उनके साथ बाद में भी चैट हिस्ट्री शेयर की जा सकेगी.
वहीं मेंशन फिल्टर और ग्रुप स्टेटस जैसे नए फीचर्स ग्रुप इस्तेमाल करना पहले से और आसान बना देंगे. Meta लगातार WhatsApp में ऐसे फीचर्स जोड़ रही है जिनसे ग्रुप चैट पहले से ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बन सके. हाल ही में Guest Calls फीचर लाने के बाद अब ये चार नए अपडेट भी धीरे-धीरे यूजर्स के लिए रोलआउट किए जा रहे हैं. अगर आपके WhatsApp में अभी ये फीचर्स दिखाई नहीं दे रहे हैं, तो आने वाले अपडेट के साथ जल्द मिल सकते हैं.

