टेक्नोलॉजी: अगर आप भी इस दिवाली अपने घर के लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट कम है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Reliance Digital की फेस्टिवल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स सेल में 32 इंच का स्मार्ट टीवी बेहद कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस ऑफर के तहत आप 9 हजार रुपये से भी कम कीमत में स्मार्ट टीवी अपने घर ला सकते हैं। दिवाली के मौके पर कई ई-कॉमर्स कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पर शानदार छूट दे रही हैं। ऐसे में Reliance Digital की यह डील भी ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
Highlights:
इसे भी पढ़े: WhatsApp Group Features: ग्रुप चैट में आए 4 नए फीचर्स, अब मैनेज करना होगा आसान, जानें कैसे करेंगे काम
कहां मिल रहा है ऑफर?
Reliance Digital अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिवल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स सेल चला रहा है। इस सेल में मोबाइल फोन और टेलीविजन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी के कुछ प्रोडक्ट्स पर 50 से 60 फीसदी तक की छूट मिल रही है। ग्राहक इस ऑफर का फायदा Reliance Digital की वेबसाइट के साथ-साथ इसके ऑफलाइन स्टोर पर जाकर भी उठा सकते हैं।
Reliance Digital: 9 हजार रुपये से कम में मिलेगा Smart TV
इस सेल में VW 80 cm यानी 32 इंच का OptimaX Series HD Ready Smart QLED Android TV कम कीमत में मिल रहा है। इस टीवी की असली कीमत 18,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान इसे 9,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहकों को सीधे 51 फीसदी की छूट मिल रही है। इसके अलावा बैंक ऑफर का फायदा उठाने पर इसकी कीमत घटकर 8,694 रुपये तक हो सकती है। इस तरह ग्राहक टीवी खरीदने पर कुल 10,305 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी की ओर से इस टीवी पर EMI की सुविधा भी दी जा रही है।
VW Smart TV के फीचर्स
VW के इस 32 इंच स्मार्ट टीवी में Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें HD Ready QLED स्क्रीन मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। टीवी में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। बेहतर आवाज के लिए इसमें 48W के स्पीकर और सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा टीवी में HDR 10 फीचर भी दिया गया है, जिससे तस्वीरों के रंग बेहतर दिखाई दे सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं। टीवी के साथ टेबल पर रखने के लिए स्टैंड भी मिलता है। कुल मिलाकर कम बजट में स्मार्ट टीवी खरीदने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, बैंक ऑफर और कीमत की उपलब्धता खरीदारी के समय जरूर जांच लें।

