Saturday, October 31, 2026

गिरिडीह में यूनिटी मार्च, बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

गिरिडीह: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर शुक्रवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े: पलामू: छतरपुर में धान की मेड़ पर बिना कपड़े की जिंदा मिली नवजात बच्ची,बलि की आशंका से हड़कंप

गिरिडीह: सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को किया याद

यूनिटी मार्च के जरिए सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया गया। साथ ही लोगों को देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के बाद बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में एक पार्टी और एक परिवार का वर्चस्व बनाए रखना चाहती थी। इसी वजह से कई योजनाओं और संस्थानों के नाम गांधी-नेहरू परिवार के सदस्यों के नाम पर रखे गए।

गिरिडीह: देश को एकजुट करने निभाई अहम भूमिका

मरांडी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर देश की योजनाओं और संस्थानों के नाम एक ही परिवार के सदस्यों के नाम पर ही क्यों रखे गए? क्या देश के निर्माण और विकास में दूसरे महापुरुषों का कोई योगदान नहीं था? उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकजुट करने और उसकी एकता व अखंडता को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे महान नेताओं को भी उचित सम्मान मिलना चाहिए। भाजपा ने यूनिटी मार्च के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों और राष्ट्रीय एकता के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।

रिपोर्ट: केशु तिवारी 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर