रांची के पहाड़ी मंदिर में समिति विवाद पर बवाल, दोनों गुटों में धक्का-मुक्की से मचा हड़कंप

रांची: रांची के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पहाड़ी मंदिर में सोमवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब नई गठित समिति और पुरानी समिति के सदस्य आमने-सामने आ गए। लंबे समय से चल रहा विवाद अचानक खुलकर सामने आ गया, जिससे माहौल गर्म हो गया। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष यानी नई गठित समिति और पुरानी समिति के सदस्य एक-दूसरे पर गलत तरीके से समिति गठन, अधिकारों में हस्तक्षेप और जिम्मेदारियां छीनने जैसे आरोप लगा रहे थे। इसी मुद्दे को लेकर पहले बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे तेज होती चली गई। कहासुनी के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के सदस्य आपस में भिड़ गए और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालु भी घबरा गए।

श्रद्धालुओं ने कराया बीच-बचाव

हालात बिगड़ते देख स्थानीय लोगों और मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई, लेकिन तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। पुरानी समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इससे आने वाले दिनों में विवाद और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: 16 वर्ष पुराने मामले में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव को एक साल की सजा, मिली जमानत

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर