Sunday, September 20, 2026

मोटरसाइकिल व स्कूटी से बिहार भेजी जा रही थी शराब की खेप, हजारीबाग पुलिस ने 285 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

हजारीबाग : चौपारण थाना क्षेत्र के अंबातरी गांव में अवैध महुआ शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 285 लीटर महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही छह मोटरसाइकिल/स्कूटी भी बरामद की। कार्रवाई के दौरान तस्करों में अफरा-तफरी मच गई और वे वाहन छोड़कर नदी की ओर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री को धमकी देने वाले आरोपी को कोर्ट की सख़्त चेतावनी, आसपास नहीं दिखने व सोशल मिडिया पोस्ट करने पर लगी रोक

पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि अंबातरी गांव से मोटरसाइकिलों के जरिए अवैध महुआ शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने अंबातरी नदी के समीप दबिश दी। पुलिस की गतिविधि की भनक लगते ही तस्कर अपने वाहन मौके पर छोड़कर नदी की ओर भाग निकले। छापेमारी में दो स्प्लेंडर, दो होंडा साइन, एक प्लेजर और एक टीवीएस स्कूटी समेत छह दोपहिया वाहन जब्त किए गए। वाहनों पर लदी करीब 285 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई।

पुलिस ने तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से तैयार होकर बिहार भेजी जा रही थी और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर