Thursday, November 5, 2026

एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराया, फ़ाइनल में श्रीलंका से मुक़ाबला

खेल डेस्क: भारत ने एशियन गेम्स 2026 की महिला क्रिकेट स्पर्धा के फ़ाइनल में एंट्री कर ली है. टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए दूसरे सेमीफ़ाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया. भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुक़सान पर 195 रन बनाए थे. जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर सिमट गई.

इसे भी पढ़ें : यूपी में जारी सियासी घमासान में मायावती ने बताया बीएसपी में किसे दी जाएगी भविष्य की ज़िम्मेदारी

भारत की ओर से शेफ़ाली वर्मा ने 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेली. इसी मैच में स्मृति मंधाना ने महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स 2026 की महिला क्रिकेट स्पर्धा के फ़ाइनल में जगह पक्की कर ली है. 22 सिंतबर को फ़ाइनल में भारत का मुक़ाबला श्रीलंका से होगा.

इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को एशियन गेम्स 2026 के सेमीफ़ाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया. मंधाना महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज़ बन गई हैं. जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलते हुए मंधाना ने यह उपलब्धि अपने नाम की. उन्होंने न्यूज़ीलैंड की सूज़ी बेट्स को पीछे छोड़ा.

मंधाना ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में अब तक 178 मैचों की 171 पारियों में 4760 से अधिक रन बनाए हैं. वहीं, बेट्स ने अपने करियर में 186 मैचों की 178 पारियों में 4,758 रन अपने नाम किए हैं. मंधाना महिला टी-20 इंटरनेशनल में 50 से अधिक रन बनाने के मामले में भी सबसे आगे हैं. उनके नाम अब तक दो शतक और 36 अर्धशतक दर्ज हैं. मंधाना ने इसी महीने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था. दुबई में खेले गए एशिया कप 2026 के दौरान उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा था.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर