Tuesday, September 15, 2026

रांची में लापता भाई-बहन मामले में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सीएम हेमंत सोरेन से की बात

रांची: धुर्वा के मौसीबाड़ी क्षेत्र से चार दिन से लापता दो मासूम बच्चों का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। अंश और अंशिका नामक भाई-बहन दो जनवरी से लापता हैं, लेकिन अब तक रांची प्रशासन उन्हें ढूंढने में सफल नहीं हो सका है। बच्चों के लापता होने से परिजनों में गहरा आक्रोश और चिंता व्याप्त है। इस मामले में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने संज्ञान लिया है।

सोमवार सुबह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने बच्चों के स्वजनों से फोन पर बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सेठ ने रांची के एसएसपी से भी बात कर बच्चों की तलाश तेज करने और मामले को प्राथमिकता से लेने का निर्देश दिया।  सेठ ने बताया कि वह फिलहाल दिल्ली प्रवास पर हैं, लेकिन रांची लौटते ही परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि इस गंभीर मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बातचीत की गई है और उनसे प्रशासन को जल्द से जल्द बच्चों को खोजने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन बच्चों की तलाश में और तेजी लाएगा। फिलहाल स्वजन प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं और जल्द सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर