रांची : झारखंड में जेपीएससी व जेएसएससी की ओर से आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामलों में CID ने JSSC-CGL परीक्षा से जुड़े मामले में पश्चिम बंगाल के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। वहीं JPSC परीक्षा से जुड़े मामले में रांची के एक कोचिंग संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के OSD व एडिशनल कलेक्टर को ED ने किया गिरफ्तार, 6 दिनों की मिली रिमांड, खाते में मिले 66.64 लाख
पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारी
CID ने दिलीप कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पश्चिम बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिले का रहने वाला है। आरोपी ने JSSC-CGL परीक्षा में शामिल कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का काम किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कोचिंग संचालक गिरफ्तार
इधर JPSC प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े CID ने कार्रवाई करते हुए संजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। वह रांची के शिव भवन, कमलाकांत रोड, रातू रोड क्षेत्र का निवासी बताया गया है। CID के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रांची स्थित शिवांगन कोचिंग के संचालक हैं और कथित तौर पर एजेंट के रूप में भी काम कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


