Monday, September 14, 2026

जन्मदिन की पार्टी से लौटने के दौरान बदमाशों ने युवक को किया अगवा, चंद मिनटों में पुलिस ने किया बरामद, 4 धराए

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे हर्ष कुमार को कार्तिक उरांव चौक के पास से अगवा कर लिया गया. 14 सितंबर की रात करीब 12:10 बजे हर्ष अपने दोस्तों के साथ आई-20 कार से लालपुर से कडरू स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कार खराब होने पर वे चौक के पास रुके थे. तभी महिंद्रा XUV 500 से पहुंचे तीन-चार लोगों ने उन्हें जबरन अपने वाहन में बैठा लिया.

इसे भी पढ़ें : पुलिस के शिकंजे में गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई, सड़क पर निकला बंटी खान का ‘रौब’, पैदल लेकर पुलिस ने कराई पेशी

सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी शुरू की और नगड़ी थाना क्षेत्र के सुनसान जंगल से हर्ष को सुरक्षित बरामद कर लिया. पुलिस ने मामले में असगर खान, विनय कुमार साहू, भोला नायक और आकाश कुमार साहू को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल XUV 500, पांच स्मार्टफोन, 6,500 रुपये नकद और हर्ष कुमार के हस्ताक्षर वाला झारखंड सरकार का स्टांप पेपर बरामद किया गया है.

अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. आकाश कुमार साहू रंगदारी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है. उसका आपराधिक इतिहास रहा है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर