रांची: सदर थाना क्षेत्र में दारोगा के घर करीब 30 लाख रुपये नकद चोरी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के दौरान घर में मौजूद दारोगा की बेटी को बदमाशों द्वारा बंधक बनाए जाने की बात भी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
इसे भी पढ़ें: JSSC-CGL परीक्षा धांधली मामले में प. बंगाल से दिलीप कुमार पासवान गिरफ्तार, JPSC मामले में कोचिंग संचालक धराया
बताया गया है कि दारोगा वर्तमान में गोड्डा जिले में पदस्थापित हैं। घटना के समय घर की महिला तीज का सामान खरीदने के लिए बाजार गई थीं। घर में उनकी बेटी अकेली थी। इसी दौरान अपराधी घर में घुसे और युवती को अपने कब्जे में लेकर घर में रखी नकदी लेकर फरार हो गए।
परिजनों के अनुसार, घर में करीब 30 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि दारोगा चार भाइयों में से एक हैं और जमीन खरीदने के लिए यह रकम घर में रखी गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


