Wednesday, November 4, 2026

पुलिस के शिकंजे में गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई, सड़क पर निकला बंटी खान का ‘रौब’, पैदल लेकर पुलिस ने कराई पेशी

धनबाद : कभी जिसके नाम से वासेपुर में दहशत का माहौल होने का दावा किया जाता था, सोमवार को वही बंटी खान पुलिस के घेरे में धनबाद की सड़कों पर पैदल चलता नजर आया। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए धनबाद लाई। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेशी के लिए पैदल लेकर निकली। बंटी खान को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुट गई।

इसे भी पढ़ें : JSSC-CGL परीक्षा धांधली मामले में मुख्य आरोपी अभय तिवारी की पत्नी और भाई की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

पैदल करा कोर्ट में पेशी

बंटी खान की सड़क पर हुई पेशी को धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रिंस खान से जुड़े नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बंटी खान की गिरफ्तारी को अहम सफलता है। बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे देश से बाहर निकलकर दुबई जाने की तैयारी में था। पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता में की गई कार्रवाई के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने उसके कब्जे से वैध और कथित फर्जी पासपोर्ट तथा वीजा बरामद किए हैं। बरामद दस्तावेजों के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। जांच का फोकस इस बात पर है कि कथित फर्जी पासपोर्ट और वीजा किसने तैयार कराए, विदेश जाने की व्यवस्था में कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या बंटी खान को देश से बाहर भेजने के लिए कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय था।

हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले

पुलिस के अनुसार, बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान प्रिंस खान के नेटवर्क, कथित आपराधिक गतिविधियों और विदेश भागने की कोशिश से जुड़े कई अहम सुराग सामने आ सकते हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर