Thursday, July 23, 2026

कोडरमा घाटी में हुए सड़क हादसे में बेकाबू हाईवा ने तीन कारों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

कोडरमा : रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास शनिवार देर रात एक अनियंत्रित हाईवा ने एक साथ तीन कारों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में दो कारों में सवार करीब 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार हाईवा अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया. जिसके बाद हाईवा डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा वाली लेन में घुस गया. इस दौरान सामने से आ रही तीन कारें एक के बाद एक इस भारी वाहन की चपेट में आ गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कारों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए.

रांची और रजरप्पा जा रहे थे

इस घटना में घायल कार चालक चंदन कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बिहार से रांची की ओर जा रहे थे. वहीं, उनके पीछे चल रही दूसरी कार में सवार लोग रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में दर्शन-पूजन के लिए निकले थे. नौवां माइल के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे हाईवा ने पलक झपकते ही सब कुछ तहस-नहस कर दिया.

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया और चीख-पुकार शुरू हो गई.राहत और बचाव कार्य हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पेट्रोलिंग कर रही पीसीआर पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाई और सभी घायलों को तत्काल कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर