Highlights:
एयर नाउ डेस्क: UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भारत दौरे पर हैं। उनको रानी मुखर्जी ने होस्ट किया। उन्होंने अपनी भारत यात्रा के पहले दिन बॉलीवुड के नामी यशराज फिल्म्स (yrf )स्टूडियो का दौरा भी किया। फिर उस दौरे के दौरान ही उन्होंने अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ एक फिल्म भी देखि। जो भारत-ब्रिटेन के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब तक जीतने दौरे हुए है उसमे से ये ब्रिटेन के अब तक के सबसे बड़े व्यापारिक मिशन का हिस्सा है, इस यात्रा में 100 से अधिक सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुंबई पहुंचा है।
स्टार्मर दो दिन के भारत यात्रा पर मंगलवार को मुंबई पहुंचे थे। भारत आते ही उनका स्वागत बहुत बढ़िया ढंग से किया गया। उस वक़्त भारी पुलिस सुरक्षाबल तैनात थे। yrf के अंधेरी स्थित स्टूडियो में पहुंचते ही उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने स्वागत किया, जो वाईआरएफ प्रमुख आदित्य चोपड़ा की पत्नी हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान वाईआरएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विद्वानी भी मौजूद थे। इस दौरान स्टार्मर ने स्टूडियो का दौरा किया और भारतीय सिनेमा के बारे में जानकारी ली और उसकी विरासत से रूबरू हुए। ये सिर्फ एक दौरा नहीं था इस दौरे के दौरान कीर स्टार्मर ने एक बड़ा ऐलान किया। स्टार्मर ने घोषणा की कि यशराज फिल्म्स ब्रिटेन में फिल्म निर्माण को वापस लाने की योजना बना रहा है, उनका कहना है की ऐसा करना दोनों देशों के बीच रचनात्मक सहयोग को बढ़ावा देगा।
यह कदम संयुक्त फिल्म परियोजनाओं, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों और व्यापारिक साझेदारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। ब्रिटिश पीएम ने ये भी कहा कि यह दौरा फिल्म, स्पोर्ट्स और व्यापार के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन के रिश्तों बढ़ावा देगा और नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेगा। लेकिन स्टार्मर ने ये भी कहा है कि इसका मतलब ये नहीं है की उनका देश भारत के लिए वीजा रुल्स में कोई ढील देगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और सांस्कृतिक रिश्तों को बढ़ाने का ये बड़ा मौका हैं, लेकिन भारत से काम कर रहे लोगों या छात्रों के लिए नए वीजा रास्ता खोलने का कोई इरादा नहीं है।
साथ ही प्रतिनिधिमंडल में ब्रिटिश व्यापारिक नेता, फिल्म उद्योग के प्रतिनिधि और बाकी स्टेक होल्डर्स भी शामिल हैं। स्टार्मर की इस भारत दौरे का मुख्य मकसद भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित है, जिसमें उन्होंने डिजिटल अर्थव्यवस्था, ग्रीन एनर्जी और रचनात्मक उद्योगों पर ज़्यादा जोर देने कि बात कही। स्टार्मर आज देर शाम कोपरेज फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित फुटबॉल इवेंट में शिरकत करेंगे, जहां इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर माइकल ओवेन भी मौजूद रहेंगे। इसको लेकर बॉलीवुड सितारों और फैंस में उत्साह है। इस दौरे कि फोटो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही है। इसके साथ ही रानी मुखर्जी और स्टार्मर की फोटोज भी तेज़ी से वायरल हो रही हैं,। स्टार्मर की यात्रा का आज आखिरी दिन है।


