Tuesday, July 21, 2026

BJP टिकट से वंचित नरोत्तम मिश्रा को उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने टिकट का ऑफर, कहा- आदित्य ठाकरे करेंगे प्रचार

न्यूज डेस्क : मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के टिकट से वंचित भाजपा नेता व पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी शिवसेना (UBT) ने दतिया से टिकट ऑफर किया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस से केवल साढ़े सात हजार मतों से चुनाव हारे नरोत्तम मिश्रा की जगह बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है. इस घोषणा के बाद से पूर्व मंत्री के समर्थक बेहद आक्रोशित व उग्र हैं.

इसे भी पढ़ें : मध्य प्रदेश: नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने को लेकर दतिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू

उद्धव और आदित्य करेंगे चुनाव प्रचार

टिकट न मिलने से नाराज नरोत्तम मिश्रा को मध्य प्रदेश UBT राज्य प्रमुख सुनील शर्मा ने ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि यदि नरोत्तम मिश्रा चाहें तो शिवसेना (यूबीटी) में शामिल होकर पार्टी के आधिकारिक चुनाव चिन्ह मशाल से मैदान में उतर सकते हैं। उनके लिए खुद उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे चुनाव प्रचार करेंगे। इस बात की जानकारी खुद शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा?

शिवसेना के इस ऑफर पर अभी तक नरोत्तम मिश्रा की ओर से कोई जवाब नहीं आया है, लेकिन उन्होंने टिकट न मिलने पर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर दी है। हालांकि उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति की अपील करते हुए कहा कि पार्टी फोरम के भीतर अपनी बात रखने का एक उचित तरीका होता है, इस तरह से नहीं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर