Monday, November 2, 2026

हत्या की साज़िश नाकाम: अवैध पिस्टल, कार और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

लोहरदगा : लोहरदगा पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोबरनटोली में घेराबंदी कर हत्या की साजिश रच रहे दो आरोपियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक अल्टो कार जब्त की है।

इसे भी पढ़ें: छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी माफी मांगें, गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफ़ा दें

पुलिस को सूचना मिली कि नीले रंग की अल्टो कार (जेएच-07बी-7575) में सवार तीन युवक अवैध हथियार लेकर सोबरनटोली से जुरिया की ओर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर इलाके में घेराबंदी की गई। करीब 12 बजे सोबरनटोली में पुलिस ने संदिग्ध कार को आते देखा।

पुलिस वाहन देखते ही कार की पिछली सीट पर बैठा एक युवक दरवाजा खोलकर गलियों की ओर भाग निकला। पीछा करने के बावजूद वह फरार होने में सफल रहा। वहीं, कार को घेरकर रोक लिया गया और उसमें सवार हुसैन अंसारी , अजय साहू को गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान अजय साहू की कमर से एक 7.65 एमएम का देशी पिस्टल, एक मैगजीन तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने तीसरे साथी संजय लोहरा के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या करने की योजना बनाकर निकले थे, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनकी साजिश विफल हो गई।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर