Friday, October 30, 2026

सीजेपी के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके ने समर्थकों से मांगी माफ़ी, समर्थन में आए कई बॉलीवुड सितारे

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से माफ़ी मांगी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से प्रदर्शनकारियों को बचाने के लिए वह और बेहतर प्रयास कर सकते थे. दीपके ने कहा कि उनकी पार्टी आगे भी समर्थकों के लिए लड़ाई जारी रखेगी. बता दें कि सोमवार को हुए ‘संसद मार्च’ के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे. अभिजीत दीपके ने इनमें से कई घायलों से मुलाक़ात भी की है.

इसे भी पढ़ें : अभिजीत दीपके का आज फिर संसद मार्च करने का ऐलान, कहा – जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे, ह्यूमन राइट्स वॉच ने ये कहा

अभिजीत दीपके ने लिखा

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “मैं अपने सभी समर्थकों, ख़ासकर उन लड़कियों से माफ़ी मांगता हूं, जिन्हें पुरुष पुलिस अधिकारियों ने बेरहमी से पीटा. हम इससे बेहतर कर सकते थे. दिल्ली पुलिस की अमानवीय कार्रवाई से आपको बचाने के लिए मैं और बेहतर कर सकता था.”

उन्होंने आगे लिखा, “एक धर्मेन्द्र प्रधान को बचाने के लिए, जो 20 से ज़्यादा छात्रों की मौत के ज़िम्मेदार हैं, सरकार कई और युवा छात्रों का ख़ून बहाने के लिए तैयार थी. अगर आप घायल हुए हैं और इसे देख रहे हैं, तो मुझे डीएम करें. मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से बात करना चाहता हूं और माफ़ी मांगना चाहता हूं.”

समर्थन में आए बॉलीवुड सितारे

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर सोमवार को हुए ‘संसद मार्च’ के बाद सिनेमा जगत से जुड़ी कई हस्तियां इनके समर्थन में आ गई हैं. अभिनेता सोनू सूद, रितेश देशमुख, रणवीर शौरी और अभिनेत्री जेनेलिया समेत कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है. अभिनेता सोनू सूद ने एक्स पर लिखा, “हमारे छात्रों को लाठियां नहीं, गले लगाने वाले हाथ चाहिए.”

अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया ने कहा, “हम अपने देश के युवाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं. उनकी आवाज़ सुनी जानी चाहिए. वे हमारे लोकतंत्र की ताक़त हैं और हमारे देश के भविष्य को बनाने वाले असली लोग हैं. आइए हम उनकी बात सुनें, उनका साथ दें और उन्हें आगे बढ़ने का मौक़ा दें. हमारे युवाओं की ऊर्जा, हिम्मत और सपने उस भारत को बनाने में मदद करेंगे, जिसे हम बनाना चाहते हैं.”

अभिनेता रणवीर शौरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मंत्री को बहुत पहले ही इस्तीफ़ा दे देना चाहिए था! इस तरह सरकार अपनी इज़्ज़त बचा सकती थी और शायद उसे जवाबदेह और ज़िम्मेदार भी माना जाता. अब मुझे नहीं लगता कि वह विपक्ष को फ़ायदा पहुँचाए बिना या अपने लिए मुश्किलें बढ़ाए बिना इस मामले से बाहर निकल पाएगी.”

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, “हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है. आज हमने हिंसा की तस्वीरें देखीं. यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम यह सुनिश्चित करें कि हमारे देश के युवा इस आंदोलन में हिंसा का सहारा न लें और यह आंदोलन अपने रास्ते से न भटके. लोकतंत्र बातचीत और संवाद पर आधारित होते हैं. कमज़ोर और पिछड़े बैकग्राउंड वाले छात्रों के पास मुश्किल हालात से बाहर निकलने का एकमात्र ज़रिया शिक्षा है और हम उनका यह भरोसा टूटने नहीं दे सकते.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर